कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में एटीएम में कुछ अज्ञात लोगों ने एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोरी करने में वह असफल रहे और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बजरंग चौक दीपका स्थित एटीएम की है। प्रार्थी सेन कुमार साहू एम.पी. नगर कोरबा घंटाघर चौक के पास रहता है और इंडिया वन एटीएम में जोनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दीपका बजरंग चौक में इंडिया वन का एटीएम संचालित हैं। 18 अक्टूबर को बजरंग चौक दीपका में संचालित एटीएम के मकान मालिक के द्वारा सूचना दी गयी कि एटीएम में कुछ तोडफोड हुई हैं। तब सूचना पाकर प्रार्थी सेन कुमार कैश लोडिंग टीम के साथ जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में मशीन का एसएनजी लॉक, केश डिस्पेंसर, शर्टर और लबी लाईट क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसके बारे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को बताया गया।
बजरंग चौक स्थित इंडिया वन एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर लगभग 125000 रूपये का नुकसान किये जाने के संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र दीपका थाना में पेश किया गया। एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दीपका पुलिस ने धारा 324(4), 331(3)-बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।
