दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: होली को मद्देनजर नजर रखते हुए दीपका थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वाले तथा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उपस्थित नगर के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करेंगे।
पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाएगी। शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील किया। इस दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और अन्य लोगों द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई सुझाव दिए गए जिस पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष, पार्षद और मीडिया कर्मी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दीपका: होली में हुड़दंग मचाने पर होगी कड़ी कार्रवाई…शरारती तत्वों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
