कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बरमपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 फीट नीचे नहर में एक इनोवा कार पड़ी मिली। घटना गुरुवार सुबह की है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कार चालक का कोई पता नहीं चल सका है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह पूरा मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। जहां बरमपुर मुख्य मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार को नहर से बाहर निकाला गया, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में कितने लोग सवार थे इसका अभी पता नहीं चल सका है। कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस रास्ते पर सड़क किनारे रेलिंग और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते पर सांकेतिक बोर्ड और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
देखें वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DKy_7ipSDzf/?igsh=MWRiZjFycGcwZ2tzeQ==
