दीपका में ‘श्रमजीवी पत्रकार संघ’ का पुनर्गठन किया गया। स्थानीय पत्रकारों के बीच एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए यह संगठन बनाया गया है।

कोरबा|दीपका नगर में ‘श्रमजीवी पत्रकार संघ’ का पुनर्गठन किया गया। स्थानीय पत्रकारों के बीच एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए यह संगठन बनाया गया है। यह ऐतिहासिक पहल पूर्व जिला महासचिव शाजी थॉमस के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पत्रकार सुशील तिवारी और नीतेश शर्मा के मार्गदर्शन में पूरा हुआ।
नगर के पत्रकारों की एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सक्रिय और प्रतिबद्ध पत्रकारों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यकारिणी इस प्रकार है :-
अध्यक्षः धर्म लाल तिवारी
उपाध्यक्षः सुजीत सिंह
सचिवः रोहित जयसवाल
कोषाध्यक्षः सानिध्य सोलंकी
पत्रकारों की आवाज को मंच देना संगठन का उद्देश्य: संघ के गठन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि, इस संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को एक मंच देना है। उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। कार्यकारिणी के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित में सक्रिय और पारदर्शी कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कई गणमान्य पत्रकार व संघ सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विष्णु द्विवेदी, राजू प्रजापति, जीशान खान, सत्यम यादव, नरेंद्र लहरे, गोपाल कंवर, एवं ओम प्रकाश जायसवाल शामिल थे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म लाल तिवारी ने पत्रकार हितों के संरक्षण और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
