दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: भाजपा के स्थानीय मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरबा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी दीपका मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई जहां मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की सहमति से 12 सदस्यीय टीम बनाई है। गुलशन ध्रुव और धरम तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष और चार मंत्री नियुक्त किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए टीम में चार महिलाओं को स्थान मिला है। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश जायसवाल, मनोज दुबे, गोयल कंवर, और रोहित राठौर को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर श्रीमती सुमनलता गिलहरे, श्री राधेश्याम पटेल, श्रीमती मधुरिमा सोलंकी और श्रीमती सावित्री यादव को चुना गया है। श्रीमती संगीता साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी और सभी पदाधिकारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। वे संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

