पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले की पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिविल लाइन रामपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में सप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने खरमोरा हाउसिंग बोर्ड के पास घेराबंदी की। यहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीनों संदिग्धों को मौके पर दबोच लिया गया।

तलाशी में वाहन से 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि नशीली दवाओं और पदार्थों के खिलाफ जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुटी है।

Share This Article