कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां महिला से दुष्कर्म एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 अगस्त को चौकी कोरबी क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 10 अगस्त 2025 को वह अपने मौसी के घर जाने, ग्राम सेंधा से बस पकड़ने के लिए खड़ी थी। उसी समय आरोपी शिव भजन मार्को, पिता स्व. मार्को, उम्र 38 वर्ष, निवासी बागबुडी, चौकी कोरबी, थाना पसान, वहां पहुंचा और “चलो, मैं घर छोड़ देता हूं” कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।
इसी बीच आरोपी पीड़िता को रास्ते में पड़ने वाले मार्टिन जंगल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, मना करने पर आरोपी ने डरा धमका कर मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 64(1), 87, 115(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। आरोपी को उसी दिन शाम को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्यवाही में एएसआई सुरेश जोगी, आरक्षक क्रमांक 584 संजय साहू, 627 भीषम नारंग, 669 विक्रम, 689 रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
