गेवरा प्रोजेक्ट/सीजी एनएन 24 न्यूज: राधा कृष्णा मंदिर बुधवारी बाजार में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने मंदिर प्रांगण के माहौल को रंगीन रोशनी और संगीत की गूंज से भर दिया। 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पोशाकों का संगम दर्शकों को खूब भाया
पारंपरिक परिधान और गरबा की ताल पर थिरकते कदमों ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया। शाम ढलते ही राधा कृष्णा मंदिर के प्रांगण सज-धजकर तैयार था। रंग-बिरंगी लाइटें, आकर्षक मंच और गूंजता डीजे संगीत कार्यक्रम को और जीवंत बना रहे थे। जैसे ही गरबा की धुन बजी, महिलाएं और युवतियां गोल घेरे में झूमने लगीं। पारंपरिक पोशाकों का यह संगम दर्शकों को भी खूब भाया।
बड़ी संख्या में नगरवासी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन श्री राधा कृष्णा मंदिर सेवा समिति बुधवारी बाजार गेवरा द्वारा करवाया गया और इसका उद्देश्य था कि लोग आपसी मेलजोल बढ़ाएँ और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हों।
प्रतिभागियों ने इसे यादगार पल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में वे और भी उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस महोत्सव ने नगरवासियों को एक नई सांस्कृतिक पहचान दी और भविष्य में ऐसे आयोजन नगर की सांस्कृतिक समृद्धि को और बढ़ाएंगे।



