कोरबा/दीपका: अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का 105वां स्थापना दिवस शुक्रवार को दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय प्रगति नगर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन दीपका क्षेत्र के सचिव विनोद कुमार यादव ने किया। उन्होंने श्रमिक साथियों को एटक के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक महत्व और संगठन के संघर्षमय सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह सचिव यगेश द्विवेदी, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य रामनारायण राजवाड़े, दीपका परियोजना अध्यक्ष मनमीत सिंह, सचिव संतोष पटेल, सी.के. सोनी, एस.के. स्वर्णकार, लक्ष्मण दास वैष्णव, विजय विश्वकर्मा, रणजी शोमेल, राजेश शर्मा, लाल बहादुर यादव, उजीत राम, बी.पी. देवांगन, गिरवर साहू, दिलीप, संतोष जायसवाल, विनय पाल सिंह, महेश्वर यादव, शैलेश पांडे, सरवन तिवारी, राजेंद्र जैसवाल, ओम प्रजापति, घनश्याम जायसवाल, कामता प्रसाद, रामकुमार, प्रेमलाल पटेल, केशव शुक्ला, विशंभर कश्यप, धन सिंह साहू, नंदलाल टंडन, गुलाब सिंह, केशव जायसवाल, घनश्याम गवेल, सी.वी.एस. गवेल सहित दीपका क्षेत्र के समस्त क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे।
