कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तराईडांड गांव में पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को मेडिकल जांच के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां आरोपियों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारियों का आरोप लगाया।
परिजनों का आरोप- अस्पताल पहुंचे परिजनों ने दावा किया कि पकड़े गए युवक डकैती में शामिल नहीं हैं और पुलिस जबरदस्ती उन्हें फंसा रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने आरोपों को खारिज कर कहा कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही गिरफ्तारियां की गई हैं।
कैसे हुई वारदात
मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया। योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे। साहेब दास ,नरसिंह दास द्वारा पीड़ित परिवार व संपत्ति की पूरी जानकारी आरोपियों को बताई जा रही थी।
घटना 14 नवंबर की रात करीब 1 बजे की है, जब 15 से अधिक हथियारबंद डकैत शत्रुघ्न दास के घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे। डकैतों ने परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाया, शत्रुघ्न दास और उनकी पत्नी की कनपटी पर बंदूक तानी, तीन बच्चों पर कट्टा तानकर धमकाया।

डकैत लगातार सौम्या चौरसिया के 20–25 लाख रुपये के बारे में पूछते रहे। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी बबीता दास, सौम्या की क्लासमेट रह चुकी है और कांग्रेस शासनकाल में कुछ समय सौम्या चौरसिया के घर पर रहती थी, इसलिए डकैत घर को पहले से पहचानते थे। डकैत करीब 5.5 लाख के गहने और 1.5 लाख नकद लेकर फरार हो गए।
कैसे पकड़े गए आरोपी
वारदात के बाद पुलिस ने 5 टीमें गठित कीं, जिनमें कुल 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। जांच में लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, इसके आधार पर कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में दबिश देकर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इसी दौरान परिजनों ने हंगामा किया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
02. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
03. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
04. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
05. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
06. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
07. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
08. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
09. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा
