कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 31 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार यश लाम्बा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।


नई टीम में युवाओं के साथ अनुभवी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई कार्यकारिणी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
