चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, घर में मचा हड़कंप

2 Min Read

चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, घर में मचा हड़कंप

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर, बुधवारी बस्ती में 1 दिसंबर की आधी रात एक घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलने लगा। घर में सो रहे परिवार को जब जलने की गंध और धुएं का अहसास हुआ, तब वे बाहर निकले और बाल्टी से पानी व रेत डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

यह घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी और आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। तेज धुएं और लपटों को देखकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए।

मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना के वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किए जो अब वायरल हो रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि इस मामले की जानकारी अभी तक थाने में दर्ज नहीं हुई है। सूचना मिलने पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article