अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके एवं श्रवण यादव सदस्य वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा ने मुख्यमंत्री को गौरा पूजा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा द्वारा आगामी 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई चौक बालको रोड में आयोजित होने वाले भव्य गौरा पूजा महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं।

इसी क्रम में आश्रम के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

आश्रयम के अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने बताया कि गौरा पूजा महोत्सव जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस वर्ष महोत्सव विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक गौरा नृत्य मंडलियाँ, लगभग 500 ग्राम बैगा समुदाय के प्रतिनिधि, तथा 5000 से अधिक श्रद्धालु और जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे।

मुख्य आकर्षण:गौरा नृत्य मंडलियों की विशाल प्रस्तुति

*गौरा नृत्य मंडलियों की विशाल प्रस्तुति

*बैगा समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता

*पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया कि वे 11 जनवरी 2026, रविवार दोपहर 2 बजे होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करें। प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति पूरे जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायी होगी और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी।

आश्रम ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार सदैव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मुख्यमंत्री के आगमन से इस वर्ष का गौरा पूजा महोत्सव और भी ऐतिहासिक, भव्य एवं यादगार बन जाएगा।

Share This Article