कटघोरा हत्याकांड का खुलासाः ठेकेदारी और राजनीतिक रंजिश में अक्षय गर्ग को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
4 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटोरी नगोई केम्प में ठेकेदारी व्यवसाय से जुड़े अक्षय गर्ग की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 7–8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अक्षय गर्ग अपने ईनोवा वाहन क्रमांक JH 05 DK 2244 से 23 दिसंबर को कार्य के सिलसिले में अपने केम्प गया हुआ था। सुबह लगभग 10 बजे वह केम्प के मेश के पास मजदूरों से कार्य संबंधी चर्चा कर रहा था, तभी चार पहिया वाहन से आए तीन अज्ञात हमलावरों ने लोहे की टंगिया और चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही बड़े भाई अभय गर्ग, सुपरवाइजर पिनाकराम एवं अन्य लोग उसे तत्काल इलाज हेतु हरिकृष्ण अस्पताल, कटघोरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रार्थी जय गर्ग की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में पहले मर्ग क्रमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज किया गया। विवेचना उपरांत अपराध की पुष्टि होने पर अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238(ए), 61(2)(ए), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी स्वयं घटनास्थल पहुंचे और थाना कटघोरा, साइबर एवं एफएसएल टीम को जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:- 1. मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष), निवासी ग्राम मलदा – मुख्य आरोपी, 2. विश्वजीत ओग्रे (21 वर्ष), निवासी सिघिया कोरबी, 3. गुलशन दास (26 वर्ष), निवासी मलदा, 4. विधि से संघर्षरत बालक।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक दिन पूर्व भी अक्षय गर्ग की हत्या का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे थे। आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद ने हत्या की योजना बनाकर हथियार जुटाए और सबसे पहले पेट पर वार किया। विश्वजीत ओग्रे ने लोहे की टंगिया से सिर पर हमला किया। गुलशन दास मृतक की गतिविधियों की सूचना मुख्य आरोपी को देता था।

हत्या का कारण

1. व्यवसायिक प्रतिद्वंतता आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद क्षेत्र मे ठेकेदारी का काम करना चाहता था किंतु मृतक अक्षय गर्ग के प्रभाव से आरोपी को उक्त क्षेत्र मे ठेके का कार्य न मिलना।

2. राजनितिक प्रतिद्वंतता पुर्व जनपद चुनाव मे मृतक अक्षय गर्ग एवं आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद के बीच सीधी चुनावी टक्कर थी इस दौरान दोनो के बीच वाद विवाद होना पाया गया।

3. आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद द्वारा सडक निर्माण में अनियमिता को रोकने हेतु प्रगति पथ संस्था बनाया गया था।

4. मृतक अक्षय गर्ग क्षेत्र क्रमांक 18 बिंझरा जनपद मे चुनाव जीत जाने के पश्चात आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद का उस क्षेत्र से सामाजिक प्रभाव में कमी।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, चापड़, चार पहिया वाहन (CG 12 BF 4345), घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, सीएसपी भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी सहित जिले की विभिन्न पुलिस टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article