कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिन झोरखी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। 24 वर्षीय युवती रानू साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल जोगी (26 वर्ष), निवासी नूनेरा बांधाखार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने डॉग स्क्वायड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हरदीबाजार-दीपका बायपास मार्ग से उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
