लोहे का पुल काटकर चोरी करने के मामले में कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 10 आरोपी भेजे गए जेल, देखें वीडियो….. 

By Atul Yadav - Editor
4 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में सार्वजनिक संपत्ति की चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल और डेंगुरनाला ब्रिज की लोहे की रेलिंग काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

17 जनवरी 2026 की रात रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2026 की रात डेंगुरनाला ब्रिज की लोहे की संरचना भी इसी तरह चोरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने 5 और आरोपियों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

पुलिस ने फरार आरोपी मुकेश साहू और मोहम्मद असलम को पकड़ने के लिए 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। मुकेश साहू के खिलाफ निगरानी भी खोली जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गैस कटर से सार्वजनिक संपत्ति काटकर चोरी करते और उसे कबाड़ में बेचते थे।

अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती
कोरबा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अब तक 7 कबाड़ दुकानों और यार्ड को सील किया है। इस दौरान कबाड़ संचालक मदन अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं सियाराम अग्रवाल के 2 कबाड़ यार्ड (झगरहा), जाफर कबाड़ यार्ड (कुसमुंडा), पिंटू गुप्ता कबाड़ यार्ड (आरामशीन चौक), झनू कबाड़ दुकान, सफीक कबाड़ी दुकान को सील की गई है। नगर निगम और तहसीलदार की टीम के साथ मिलकर दुकानों के दस्तावेज, स्टॉक और खरीद-बिक्री रजिस्टर की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कबाड़ माफिया के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी देने के मामले में कबाड़ संचालक सियाराम अग्रवाल के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में विधिवत कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कबाड़ कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आरोपी गिरफ्तार-

  1. रोहित कुमार पिता रामानंद भगत, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक के पास, थाना कोतवाली कोरबा
  2. राजेश कुमार उपाध्याय पिता महेश्वर लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, निवासी अटल आवास वार्ड क्रमांक 117, थाना कोतवाली कोरबा
  3. विक्की कुमार साह पिता रंजीत साह, उम्र 24 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चौक, थाना कोतवाली कोरबा
  4. मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद महबूब खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
  5. मोहम्मद अब्दुल कादिर, पिता मोहम्मद राहुब खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
  6. 02 विधि से संघर्ष रथ बालक
Share This Article