केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का बिगुल, 21वें संस्करण में दिखेगा जबरदस्त रोमांच, 16 फरवरी से होगा आगाज

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल स्वर्गीय केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष अपने 21वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। कोरबा प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 16 फरवरी से 2 मार्च तक घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में खेला जाएगा।

फ्लड लाइट की रोशनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

कॉर्पोरेट और प्रशासनिक टीमें आमने-सामने
इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि यह मंच कॉर्पोरेट जगत और प्रशासनिक इकाइयों को एक साथ लाता है। बालको, एनटीपीसी, सीएसईबी, अडानी पावर जैसी औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ जिला प्रशासन, एसपी-11, मेयर-11 एवं विभिन्न सरकारी विभागों की टीमें मैदान में दमखम दिखाती नजर आएंगी।

पुरस्कारों की भरमार, हर मैच में सम्मान
टूर्नामेंट के दौरान हर मुकाबले में जीतने और हारने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों, कोच एवं अतिरिक्त खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता के समापन पर भी विशेष सम्मान और पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी सौगात यह है कि पूरे टूर्नामेंट का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही मैदान में एलईडी स्क्रीन पर भी दर्शक मुकाबलों का सीधा आनंद ले सकेंगे।

Share This Article