SIR प्रक्रिया में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने की शिकायत, युथ मुस्लिम कमेटी ने उठाई जांच की मांग, स्लीपर सेल के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जिले में चल रही है। इस अतिमहत्वपूर्ण प्रक्रिया में आम मतदाताओं का विधिवत विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाना प्रक्रियाधीन है। कोरबा जिले के कई मदरसा व मस्जिद कमेटियों एवं मुस्लिम समाज के लोगो से युथ मुस्लिम कमेटी को यह जानकारी मिली कि चुनाव आयोग के इस अतिमहत्वपूर्ण प्रक्रिया के मध्य मौकापरस्त लोगो के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगो के नाम मतदाता सूची से विलोपित कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उनके द्वारा छलपूर्वक अवैध प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हुए विभागों में फर्जी हस्ताक्षर और फॉर्म भी भरे जा रहे है। कमेटी के मेंबर्स ने बताया कि असमानिक तत्वों ने इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भी समाज मे नफरत का बीज बोने का जगह खोज लिया है।

कोरबा जिले के धार्मिक माहौल को खराब करने मुसलमानों को टारगेट कर तकलीफ पहुचाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा विभिन्न धर्म एवं समुदायों के मध्य आपसी प्रेम और भाईचारा की भावना पर विश्वास करती है। एस आई आर की प्रक्रिया को भी असामाजिक तत्वो ने नफरत के बीज बोने के अवसर से रूप में देखा। यह विभिन्न धर्म एवं समुदाय के आपसी भाईचारे और प्रेम के लिए भविष्य में भी खतरा है जो किसी एजेंडे के साथ स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे है। कमेटी ने ऐसे लोगो को आतंकी बताते हुए कहा कि समाज को वर्तमान ही नही भविष्य में भी ऐसे लोगो से खतरा बताया।

कमेटी ने प्रशासन से आग्रह किया है परिस्थितियों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में फर्जी तरीके से नाम काटने के लिए आवेदन करने वाले लोगो की मंशा, वैधता की जांच करते हुए उनके विरुद्ध तत्काल एफ आई आर कराते हुए कार्यवाही करने और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाता जो मुस्लिम है और उनका नाम कट गया है। ऐसे नामो के विलोपित होने की परिस्थिति का परीक्षण पर नाम जोड़ने की मांग की है।

इस बीच कमेटी के बड़े ओहदेदार वा मेंबर्स मौजूद रहे –
मक़बूल ख़ान साहब, मुस्लिम ठेकेदार साहब, अमीन शेखानी साहब, यूनुस मेमन साहब, शमशुद्दीन साहब, आवेश क़ुरैशी साहब, मिर्ज़ा आशिफ़ बेग (निशू) साहब, वसीम साहब, हाजी मोहशीन मेमन साहब, सरिक साहब, ज़िशान, अदनान, इस्तेखार, इज़हार, शाहनवाज़, रेहान, नूर आलम, साहिल हैदर, साहिल मेमन, समीर, फ़िरोज़, अशफ़ाक़ व तमाम मेंबर्स मौजूद रहे |

Share This Article