दीपका खदान में खड़ी ट्रेलर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

 

गेवरा-दीपका:   दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपका खदान में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खदान परिसर में खड़े एक अनलोड ट्रेलर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जबकि आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार आग लगने के समय ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया कि संबंधित ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में कार्यरत था, जबकि वाहन का मालिकाना हक प्रिंस पांडे के पास है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस संबंध में रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर अनलोड अवस्था में था और उसमें कोयला नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर वाहन को मौके पर भेजा गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Share This Article