बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच वह अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर तीन युवकों से पूछताछ की गई, जिनमें उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी:
1. शुभम खत्री (23 वर्ष), निवासी संजय नगर, कोरबा
2. आकाश मेहर (28 वर्ष), निवासी लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा
3. राकेश यादव (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा।

Share This Article