कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: मानिकपुर और थाना कोतवाली कोरबा ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का समान भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
6 फरवरी 2026 को दादर खुर्द निवासी प्रार्थी अपने परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था। जब वह 7 फरवरी की रात घर लौटा, तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। शुरुआती आकलन के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 1,80,000 रूपये बताई गई थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर ली।
जांच में यह पता चला कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण “मधुर फाइनेंस” में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फाइनेंस संस्था से संपर्क किया और सभी आभूषण बरामद कर लिए। बरामद आभूषणों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 11,11,000 रुपए है।
अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि संजय वैष्णव के खिलाफ पहले भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
1. संजय वैष्णव उर्फ गोलू, उम्र 31 वर्ष, निवासी निहारिका साडा कॉलोनी, कोरबा
2. लव कुमारी वैष्णव, उम्र 50 वर्ष, पत्नी संजय वैष्णव, निवासी निहारिका साडा कॉलोनी, कोरबा
