कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना उरगा पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि उरगा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने नाम से बैंक खाता खोलकर उसे साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया था। इस खाते में देश के अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम जमा कराई जा रही थी।
तकनीकी जांच और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. संजय मिरी, पिता – शिवकुमार मिरी, उम्र – 36 वर्ष
निवासी – बरपाली सतनामीपारा, थाना उरगा, जिला कोरबा
