शिवरीनारायण मेला में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, मची अफरा-तफरी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

जांजगीर-चांपा:  शिवरीनारायण मेला में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेले में लगा आकाश झूला अचानक टूट गया। झूले के टूटते ही उस पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो शिवरीनारायण मेला घूमने आई थीं। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेला परिसर में लगे झूलों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।

Share This Article