कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, Korba द्वारा 11 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैंप में Principal Security and Allied Services Pvt. Ltd., The Real Hunter (बालको, कोरबा), Krishna Corporation, तथा Apollo Pharmaceuticals Ltd. (रायपुर) द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण:
सिक्योरिटी गार्ड – 70 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर – 10 पद, सिक्योरिटी गार्ड (डॉग हैंडलर) – 12 पद, सीआरओ – 2 पद, टेक्निकल असिस्टेंट – 6 पद, फार्मासिस्ट – 10 पद, फार्मेसी असिस्टेंट – 10 पद।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 12वीं से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को नियोजक के अनुसार 7,000 से 15,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों का रोजगार पंजीयन e-rojgar पोर्टल पर अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, Korba के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
