कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी और उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा ली थी जिससे प्रसव शुरू हुआ। जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। डॉक्टरों ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए समय पर हस्तक्षेप कर उसकी जान बचा ली।

घटना की जानकारी के अनुसार रविवार देर रात नाबालिग के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ। सोमवार सुबह उसकी मां उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं। जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी और दर्द निवारक दवा के सेवन के कारण प्रसव शुरू हो गया। डॉक्टरों ने प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ।
पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गांव का ही 19 वर्षीय सुरेश कुमार उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बना चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर नाबालिगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
