दुकान के सामने विवाद और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में 22 मार्च की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच घंटाघर चौक स्थित एक कपड़ों की दुकान एटीट्यूड मेन्स वेयर के सामने विवाद का मामला सामने आया था जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार शुभम साहू और बालाजी यादव के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। झगड़े के चलते मौके पर भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों को थाने लाकर समझाइश दी गई, लेकिन उनके बीच विवाद खत्म नहीं हुआ जिससे शांति भंग होने की आशंका बनी रही।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस की अपील-
कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share This Article