कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा विद्युत वितरण विभाग में कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आने पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। विभाग ने अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री (डीई) को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार वितरण केंद्र लेमरू अंतर्गत देवपहरी क्षेत्र में बिजली लाइन विस्तार और ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य प्रस्तावित था। इस कार्य में अधिकारियों द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे मामला जांच के दायरे में आया। जांच के दौरान लापरवाही की पुष्टि होने पर कटघोरा के कार्यपालन यंत्री अंशु वार्शने और अधीक्षण यंत्री बीके सरकार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में कार्यपालक निदेशक बिलासपुर एके अंबस्ट ने बताया कि कार्य में गंभीर लापरवाही पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
