कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बालकोनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हीरा दास महंत ने 6 अप्रैल 2026 की रात लाटाघाट क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान के पास अपनी एक्टिवा (CG 12 BH 4315) खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद वहां से चोरी हो गई। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पतासाजी कर 7 अप्रैल को आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ली गई है, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
