कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
5 अप्रैल 2026 को साडा कॉलोनी निवासी कमलकांत ठाकुर ने थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीएसईबी प्लांट दर्री स्थित कंपनी परिसर से करीब 200 मीटर पावर केबल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच 9 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष), किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू (21 वर्ष) और यश कुमार श्रीवास (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी दर्री थाना क्षेत्र के धनवारपारा कल्मीडुग्गु के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
