कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। घटना 11 अप्रैल की रात निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने हुई जहां कुछ युवकों के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में डर और नाराजगी का माहौल बन गया जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीन युवकों- शिवम सिंह, मयूर टांक और सोमेश दीवान को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस और गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
