झाड़ियां में मिली ट्रेलर चालक की लाश, फैली सनसनी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के दीपका हरदीबाज़ार मार्ग में ट्रेलर चालक की लाश मिली है जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है । इस घटना की सूचना दीपका पुलिस को सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक दीपका हरदीबाज़ार मार्ग में चालक की लाश मिली है। जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी  नजर सड़क के किनारे झाड़ियां के बीच पड़ी लाश पर पड़ी, वे तत्काल दीपका पुलिस को इसकी सूचना दिए, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

मृतक की पहचान दादर मंगामार निवासी अजय कुमार भार्गव (35 वर्षीय)के रुप में पहचान हुई है । वह ड्राईवर था, वह सोनू जायसवाल का ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 7370 का चालक था। यह ट्रेलर दीपका से महावीर कोल बिरगहनी कोयला ट्रांसपोर्टिंग में नियोजित था। फिलहाल पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही अजय कुमार भार्गव की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article