एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा टीआई और एएसआई को किया सस्पेंड

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कटघोरा टीआई तेज प्रताप यादव और एएसआई कुंवर साय पैकरा को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी की रात कटघोरा थानांतर्गत पूछापार में रहने वाले 27 वर्षीय अनिल विश्वकर्मा को पुलिस द्वारा थाने लाया गया था। संदेह के आधार पर थाने में लाये गये अनिल विश्वकर्मा के विरूद्ध कोई भी वैधानिक अपराध दर्ज किये बगैर ही उसे 24 घंटे से भी अधिक वक्त तक थाने में पुलिस कस्टडीह में रखा गया। इस बात की शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आयी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कटघोरा एडिशनल एसपी को जांच का निर्देश दिया गया।



जांच में बिना किसी ठोस कारण के अनिल विश्वकर्मा को थाने में लाकर पुलिस हिरासत में रखना पाया गया। जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना प्रभारी तेज प्रताप यादव और एएसआई कुंवर साय पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Share This Article