सहायक ग्रेड 3 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3 समेत विभिन्न पदों पर भर्ती ली जाएगी। विलंब शुल्क के साथ इस बात के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसकी अवधि अब खत्म हो चुकी है। पद के लिए परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी जिसके प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सहायक ग्रेड 3 के पद के लिए कुल 16182 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षार्थी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट का अध्ययन कर सकते हैं। वेबसाइट पर परीक्षा और फॉर्म से संबंधित सभी जानकारी अपलोड कर दी गई है।

Share This Article