बकरा चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे मटन, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

2 Min Read

           

           

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्र से भी पुलिस को शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही किया जाता है इसी क्रम में चैतमा पुलिस को प्रार्थी मानसिंह मरावी पिता रतिपाल निवासी राहा की ओर से एक लिखित शिकायत पुलिस को दिया की उसके घर से रात्रि में दो बकरा को किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457 380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस को विवेचना दौरान यह पता चला कि गांव के आसपास भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी है। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ समय से गांव में मोटरसाइकिल से अनजान लोग घूमते हैं और गांव की रेकी कर रहे हैं पुलिस को जांच में यह समझ में आ गया की हो ना हो आसपास के लोगों के द्वारा ही चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।

इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि रजकम्मा के कुछ व्यक्ति बाजारों एवं चौक में बकरे का मटन काट कर सस्ते दामों पर बेच रहे हैं सूचना पर पुलिस के द्वारा उन व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं उनके कब्जे से एक बकरा को बरामद किया गया पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम कुछ समय से बकरा की चोरी कर रहे हैं और बाजार एवं चौक में मटन को काटकर बेच रहे हैं। प्रार्थी के घर के एक बकरे को काटकर बेच दिया है।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है जल्दी पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाम आरोपी-
01. अजय बंजारे पिता रामलाल बंजारे उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम चूहराडांड राजकम्मा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०।
2. सतीश निषाद पिता बाबूलाल निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम लारीपारा राजकम्मा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग०।

Share This Article