रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस शुक्रवार देर शाम छत्तीसगढ़ की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें जांजगीर, कोरबा, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन छह लोकसभा सीटों पर बीजेपी पहले ही अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। बीजेपी ने कुछ दिन पहले पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर उम्मीदवारों ऐलान किया था।
6 हॉट सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय
राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का मुकाबला भाजपा के संतोष पांडेय से होगा। वहीं, रायपुर सीट पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की भिड़ंत मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से होगी। इसी प्रकार महासमुंद में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की टक्कर भाजपा के रूपकुमारी चौधरी के साथ देखने को मिलेगी। कोरबा सीट पर कांग्रेस ने ज्योत्सना महंत को भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के खिलाफ मैदान में उतारा है। बता दें कि राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल मौजूदा सांसद हैं।
जाने कौन कहां से लड़ रहे लोकसभा चुनाव :
1. राजनांदगांव- संतोष पांडेय (सांसद) भाजपा, भूपेश बघेल (पूर्व सीएम) कांग्रेस।
2. रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल (मंत्री) भाजपा, विकास उपाध्याय (पूर्व MLA)कांग्रेस।
3. महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी भाजपा, ताम्रध्वज साहू (पूर्व गृहमंत्री) कांग्रेस।
4. दुर्ग- विजय बघेल (सांसद) भाजपा, राजेंद्र साहू कांग्रेस।
5. कोरबा- सरोज पांडेय भाजपा, ज्योत्सना महंत कांग्रेस।
6. जांजगीर- चाम्पा कमलेश जांगड़े भाजपा, डा. शिव डहरिया (पूर्व मंत्री) कांग्रेस।
