छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, भाभी पर भी हमला, खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में सनसनी

1 Min Read

बिलासपुर/प्रथम आवाज न्यूज:  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सकरी थाना अंतर्गत अटल आवास में आज रविवार की सुबह 10:30 बजे परिवारीक विवाद पर छोटे भाई मोहन बंजारे ने अपने बड़े भाई मुलचंद बंजारे और भाभी खिलेशवरी बंजारे पर प्राण घातक हमला कर दिया, हमले में बड़े भाई मुलचंद बंजारे की मौत हो गई, वहीं भाभी खिलेशवरी बंजारे गम्भीर रूप से घायल है, जिसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक के तीन बच्चे है, जिनमे दो लड़का एवं एक लड़की है। आरोपी मोहन बंजारे को सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Share This Article