पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने जन्मदिन पर सप्तदेव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा माता के किए दर्शन, प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की

1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार:   कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित सप्तदेव मंदिर प्रांगण में पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया गया । वहीं सप्तदेव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा माता के दर्शन कर आचार्य पंडित श्री दुबे के द्वारा विधिवत पूजन कराया ।

तत्पश्चात प्रांगण में कार्यकर्ता, व्यापारी व इष्ट जनों के द्वारा केक काट कर, बुके,साल,श्रीफल भेंटकर व मीठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी । वहीं पुरुषोत्तम कंवर लीलागर नदी तट पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री रामचंद्र जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख शांति खुशहाली की कामना की एवं अपने जन्मदिन पर छोटे छोटे बच्चों को केक काटकर खिलाया , स्कूली छात्राओं को पेन वितरण किया गया ।

इस दौरान श्यामू जायसवाल इंटक जिलाध्यक्ष, तनवीर अहमद,रामशरण कंवर, रमेश अहिर, चंद्रहास राठौर, किरोड़ीमल शर्मा,आवेदन मेमन, संतोष श्रीवास,तारेश राठौर,सोनू नामदेव,मयंक राठौर, लक्ष्मी बंजारे, घनश्याम श्रीवास,लक्की राठौर,शंकर,गगन यादव, कमलकांत साहू,सत्या कंवर,अशोक कंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापारी व इष्ट जन उपस्थित रहे ।

Share This Article