किराए के मकान में फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश, मचा हड़कंप

1 Min Read

किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश, मचा हड़कंप

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां किराए के मकान में रह रही एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर की है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई है। वह रायगढ़ के लैलूंगा की रहने वाली थी। छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी. वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article