बैंक ऑफ बड़ौदा में लाखों रुपए की उठाईगिरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के मुंगेली के बैंक ऑफ बड़ौदा मे 1,78,000 लाख के उठाईगिरी करने वाले अंतरराज्यीय 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा शातिराना तरीके से प्रार्थी के शर्ट में टमाटर साँस को फेंक कर ध्यान भटकाकर उठाईगिरी के घटना को अंजाम दिया था।
शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे चौक चौराहो का सीसीटीवी फुटेज लिया। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान थाना फास्टरपुर नांका बंदी के द्वारा मुंगेली तरफ से आ रही कार हुडई एक्सटर क्रमांक एमपी 09 डीएफ 3236 को रोककर चेक किया गया। कार में सवार व्यक्तियों की वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त जानकारियों से मिलान कराया गया। यह निश्चित होने के बाद कि संबंधित व्यक्तियों का हूलिया प्राप्त जानकारियों से मिल रहा है उनको हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ की गई। उन्होने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियो को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।
