नहाने के दौरान बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर

1 Min Read

नहाने के दौरान बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को 12 साल का समीर सिंह गोड़ अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. इस दौरान तलाब में तैरते वक्त उसके मुंह में 7 से 8 सेंटीमीटर मछली गले में जा फांसी। जिसके बाद आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर अकलतरा अस्पताल पहुंचे। वहां प्रयास के बावजूद मछली निकालने में सफलता नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने बच्चे को बिलासपुर रेफर कर दिया है।

बिलासपुर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में बच्चे के गले का ऑपरेशन कर तीन इंच की मछली निकाली गई. जहां बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Share This Article