फ्लैट की बालकनी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं आत्महत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है जहां पाम एनक्लेव कॉलोनी की दूसरी मंजिल के एक फ्लैट के बालकनी से अचानक एक युवक के द्वारा कूदकर आत्महत्या कर ली गई। सीसीटीवी वीडियो में घटना कैद हो गया है। जानकारी के बाद कॉलोनी के लोगों मे हडकंप मच गया। इस घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस की शुरूआती पुछताछ में पता चला है कि युवक जशपुर बगीचा का रहने वाला है, जिसका नाम विपिन अग्रवाल बताया जा रहा है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
