कोरबा: अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहसचिव पदाधिकारी चुनने के लिए अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव 7 अप्रैल को होना है और परिणाम अगले दिन 08 अप्रैल को घोषित होगा। 08 अप्रैल से आदिशक्ति के महापर्व नवरात्र का आरंभ भी है, ऐसे में यह देखना भी अद्भुत होगा कि आदिशक्ति की शक्ति का आशीर्वाद किनके सिर होगा!
पिछले दिनों हुई बैठक में अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोपी कौशिक को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। न्यायालय में तारीख से लगातार खेलने वाले अधिवक्तागण अब अपने अधिकारों, सम्मान की रक्षा करने के लिए अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान की तारीख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन सहसचिव के लिए राजू कुमार देवांगन का नाम चर्चा में है।
