कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार की सुबह एक भारी भरकम डंपर अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं हादसे के बाद देखते ही देखते इंजन में आग लग गई, और ऑपरेटर डंपर मे बुरी तरह फंस गया। कुछ लोगों ने दूर से आग लगे डंफर को देखा, 2 लोगों के द्वारा ऑपरेटर को बाहर निकाला गया, इस दौरान 2 लोग भी आग की चपेट में आ गए। आनन फानन में वहाँ काम कर रहे लोगों की मदद से घायलों को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना से पहले खदानों में डंपर में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद प्रबंधन मौन बना हुआ है।अधिक से अधिक कोयले के उत्पादन के चलते डंपर मेंटेनेंस की अनदेखी की जाती है, यही कारण है कि करोड़ो रुपये की डंपर और उसके ऑपरेटर अपनी जान को हाथ मे रख कर काम करने को मजबूर है। प्रबंधन को सिर्फ अपने कोयला उपादान से मतलब है।
