जिंदगी एक पुस्तक की तरह है.. पं. विजय कुमार शर्मा…

1 Min Read



सीजी एनएन 24 न्यूज़ कोरबा/धतुरा :–

श्रीमद् भागवत कथा का चौथा दिन अजामिल चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र मे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर पूर्वविधायक कंवर ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिए और साथ ही हमें बताया की श्री कृष्ण कहते थे जीवन में कितनी भी प्रतिकूल परिस्थिति क्यों न हो, उसका मुकाबला मुस्कराते हुए ही करना चाहिए।
अजामिल चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र कथा के साथ पं. विजय कुमार शर्मा ने हमें बताया की जिंदगी एक पुस्तक की तरह है जिसमे तीन पेज होते हैं,जिसका दो पेज भगवान खुद लिखते हैं,और एक पेज हम अपने कर्मों से लिखते हैं। इस बीच वहां उपस्थित जजमान रूपलाल – दिलेश्वरी राठौर साथ ही गंगा प्रसाद -धर्मिन बाई राठौर,संजू – कीर्ति राठौर, रवि – साती राठौर, रेवती – रविंद्र राठौर, रागनी – नरेंद्र राठौर और एवं गांव से इंद्रावन सिंह, गुड्डू राठौर,तीजराम,छोटे लाल,चैतराम, नकुल सिंह,मिलेराम, ईश्वर प्रसाद, भिखाम, नरेश, राजीव,शिव सत्यानारायण,भुनेश्वर,कलेश्वर,वासु एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article