शटर तोड़कर घर के अंदर जा घुसी अनियंत्रित कार, मची अफरा-तफरी

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पहंदा में एक कार घर का शटर तोड़ते हुए भीतर जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर घर मालिक राजू कुर्रे बहार निकले।


जानकारी के अनुसार कार सवार चालक बारात में शामिल होने बिरगहनी गांव से पहंदा आया हुआ था। कार को एक विकलांग युवक चला रहा था, जिसने अचानक कार से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। हादसे में वाहन चालक को काफी चोट लगी है, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना में घर पर मौजूद वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।

Share This Article