बारूद फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत, शरीर के उड़े चिथड़े, मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका
बेमेतरा/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, वही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है । घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंची । बता दें कि यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी के पास हुई है।
जोरदार धमाके के बाद कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से पूरा इलाका दहर उठा। काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखा।
वहीं इस हादसे बेमेतरा में हुए हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने मुआवजे का एलान किया है। घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, हादसे में मृतक के स्वजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। डिप्टी सीएम साव ने कहा, घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी। हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
