रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की शव मिलने से फैली सनसनी

1 Min Read

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की शव मिलने से फैली सनसनी

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म 4 रेलवे ट्रैक में एक अज्ञात युवक की कटी हुई लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। 

जानकारी के अनुसार नैला रेलवे स्टेशन मास्टर ने आज मंगलवार की सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना दी की एक युवक की कटी कटी हुई लाश रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। जीआरपी पुलिस चांपा मौके पर पहुंची और युवक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली गई। लेकिन पहचान हो सके ऐसा परिचय पत्र भी नही मिला है। मृतक युवक के पेंट की जेब से बाइक की चाबी और एक मोबाइल चार्जर मिला है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Share This Article