दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की हुई मौत
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र लोटानपारा के पास बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया कि ब्रेकर में बाइक के उछलने से पीछे बैठी चालक की पत्नी सडक़ पर गिर गई, और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे बिलासपुर ले जाया जा रहा था जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक़ ग्राम पखनापारा निवासी बुढान सिंह गोंड़ पत्नी रामकुमारी के साथ बाइक से किसी जरूरी काम से कटघोरा जा रहे थे। रामकुमारी बाइक के पीछे की सीट बैठी हुई थी। केराकछार के लोटानपारा के प्राथमिक शाला के पास पहुंचा था। ब्रेकर में बाइक उछल गई। बाइक उछलने से पीछे बैठी रामकुमारी सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, वह खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बिलासपुर जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
