लगातार हो रही बारिश बनी आफत, अमरैयापारा क्षेत्र में भरा पानी, घरों में दुबके लोग, देखें वीडियो….

1 Min Read

 

लगातार हो रही बारिश बनी आफत, अमरैयापारा क्षेत्र में भरा पानी, घरों में दुबके लोग, देखें वीडियो….

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: बारिश का कहर लगातार जारी है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर लगातार चल रहा है। कई निचली बस्तियों में पानी भरने से समस्या हुई है। बुधवार सुबह से हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोरबा के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश की वजह से वार्ड क्रमांक-12 अमरैयापारा इलाके में दरिया की स्थिति निर्मित हो गई है। जिससे घरों में पानी घुस रहा है और पानी भरे रहने के कारण कई तरह के कीड़े माकोड़े व मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले कई सालों से यह समस्या देखी जा रही है। मोहल्ले में नाली की सफाई न होने से नाली में कचरा जाम हो जता है। जिससे लोगों को भारी समस्या होती है। लोग अपने ही घर में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं।

 

Share This Article