ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 15 जून के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर 16 अगस्त को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

गिरफ़्तार आरोपी:-

1. महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ आकाश उर्फ़ भाका पिता भगत राम खटकर उम्र 22 वर्ष निवासी तिलाईपाली थाना सरसिवा ज़िला सारंगढ़ हाल मुक़ाम रानी रोड कोरबा ।

Share This Article